मित्रसेन यादव ने हमेशा गरीबों और मजलूमों के लिए कार्य किया: अवधेश प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। पूर्व मंत्री सपा नेता आनंदसेन यादव के पैतृक गांव भिटारी स्थित उनके आवास पर रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव हमेशा गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे। उनके ही बताएं रास्ते पर चल कर हम उनके सपनों को साकार करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर का उपचुनाव सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर लड़ें और अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि स्वर्गीय बाबू जी ने हमेशा मिल्कीपुर के साथियों के बल पर आताताई लोगों को परास्त किया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर मिल्कीपुर का चुनाव भी अजीत प्रसाद को भारी बहुमत से जिताकर 2027 की सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त किया जायेगा। 

पूर्व मंत्री तेजनरायण पाण्डेय पवन ने कहा कि मिल्कीपुर के लोगों का एक शानदार संघर्षों भरा इतिहास रहा है। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने भी सम्बोधित किया। संचालन सुरेश इंसान ने किया। इस मौके पर चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह, रामकुमार अवस्थी, साहबलाल यादव, महेश शर्मा, शब्बीर अली, लालदेव चौरसिया, राम तेज़ यादव, आनंद सिंह मंटू, ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन,जय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर 1.22 लाख ने किए रामलला के दर्शन, दूसरे दिन भी उमड़ा रेला, अनुराधा पौडवाल ने भजनों से किया आनंदित

 

 

संबंधित समाचार