फतेहपुर में युवक ने युवती की लूटी अस्मत: घर में बंधक बनाया...तमंचे के बल पर की वारदात, बोरे में भरकर जंगल में फेंकने की कोशिश की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। खागा कोतवाली क्षेत्र के महिंचा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने घर पर बंधक बनाकर तमंचे की नोक पर जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद घटना को छुपाने की नीयत से बेहोशी की हालत में युवती को एक बोरे में भरकर जंगल में फेंकने की कोशिश की। समय रहते युवती के परिजनों द्वारा जब उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई तो आरोपी युवक युवती को फेंक कर भाग गया। 

जिसके बाद यह घटना परिजनों व ग्रामीणों के बीच प्रकाश में आई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक गुरु प्रसाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है और मुकदमा भी कोतवाली में दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता ने बताया कि उसके साथ घर में बंधक बनाकर तमंचे की नोक पर दुष्कर्म की वारदात घटित हुई है। जबकि पुलिस मामले को दबाने की नीयत से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि अगर उसे स्थानीय पुलिस द्वारा इंसाफ न मिला तो वह पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर अपनी पीड़ा सुनाएगी।

मामले में खागा कोतवाल हेमंत मिश्रा का कहना है कि एक युवती के परिजनों द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी किए जाने की शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक गुरु प्रसाद पासवान पुत्र धनराज निवासी ग्राम पेरी, कोतवाली खागा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में सलीम बिरयानी और साथियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ी: एपी फैनी कंपाउंड की जमीन कब्जा करने के बाद 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला

संबंधित समाचार