कानपुर में चार करोड़ की धोखाधड़ी: प्रोजेक्ट के नाम पर ऐंठे रुपये, कई लोगों को आरोपियों ने बनाया शिकार, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र में एक व्यापारी और कई लोगों से विभिन्न प्रोजेक्टों के नाम पर कुल चार करोड़ रूपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित का आरोप है, की रूपये वापस मांगने पर आरोपी मोबाइल बंद करके भाग निकले। 
     
आवास विकास हंसपुरम निवासी अनिल कुमार के अनुसार विभिन्न प्रोजेक्टों के नाम पर धोखाधडी करके  उन लोगों व आम जनता के करोड़ों  रुपये हड़प लिए गए। उनके अनुसार बर्रा विश्वबैंक स्थित चिप्सकेव ग्लोबल कंपनी जिसके डायरेक्टर शिव प्रताप सिंह निवासी रतनपुर है, उनके बताए अनुसार तथा विश्वास पर अपनी गाढ़ी कमाई का धन जमा किया। बताया कि कम्पनी के मुख्यकर्ता धर्ता शिव प्रताप सिंह व सौरभ सिंह थे। 

जो तरह तरह की योजनाओं को प्रमोट कर वर्ष 2022 से धीरे-धीरे अपनी पत्नी पूनम सिंह और अन्य द्वारा एल्गोट्रेड, चिप्सकेव ऑटोमोबाइल्स ई-कमर्सबमचक.कॉम, ग्रोमोर, क्रिप्टोप्रोजेक्ट, जैसी लोक लुभावनी योजनाएं बनाकर उन लोगों के सामने प्रस्तुत की। इसी तरह अन्य लोगों को भी विश्वास में लेकर भिन्न भिन्न योजनाओं में लगभग 4 करोड़ रुपया जमा कराया। सोच के विपरीत लाभ प्राप्त होने का विश्वास तथा सम्पूर्ण धन अलग अलग खातों में जमा कर विश्वास बढ़ गया। 

आरोप है कि शिव प्रताप सिंह व पूनम सिंह ने योजनाएं इस प्रकार प्रस्तुत की कि इनके विश्वास में कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों व मित्रों का भी पैसा उक्त योजनाओं में लगवा दिया कभी संदेह नहीं हुआ कि सौरभ सिंह, शिव प्रताप सिंह व पूनम सिंह ने अत्यधिक धनराशि प्राप्त करने के उद्देश्य से साजिशन ये धन जमा कराया। उन लोगों को धोखाधड़ी का शिकार होने लगा तो अपने रूपये वापस मांगे। 

इस पर आरोपी ने फिर नए बहाने बनाकर भुगतान करने में टाल मटोल शुरू कर दी तथा अपने फोन बन्द कर अचानक फरार हो गए। इस संबंध में बर्रा इंस्पेक्टर के अनुसार अनिल कुमार की तहरीर पर शिवप्रताप सिंह, उसकी पत्नी पूनम व सौरभ सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रूट रिएक्टर पेड़ों की जड़ से बनाएगा बिजली: कानपुर में युवाओं ने प्रस्तुत किए इनोवेशन, निवेशकों ने दिया स्टार्टअप को मदद का भरोसा

संबंधित समाचार