रामपुर : दंपती ने ससुरालियों पर लगाया जान से मारने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए कराया जिला अस्पताल में भर्ती

रामपुर, अमृत विचार। पहले इस्टाग्राम पर दोस्ती उसके बाद शादी और अब उत्तराखंड की रहने वाली युवती ने ससुरालियों पर पति और खुद को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर दोनों का उपचार हो रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। लोगों का मौके पर जमावाड़ा लगा रहा।

गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी आकाश एक क्लीनिक पर काम करता था। उसकी कुछ साल पहले इस्टाग्राम के माध्यम से उत्तराखंड के काशीपुर के मोहल्ला आदर्श कालोनी निवासी अनिल चौहान की 20 वर्षीय बेटी अंजली से दोस्ती हो गई थी। उसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे करके प्यार में बदल गई थी। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई थी। उसके बाद आकाश ने परिजनों के खिलाफ जाकर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराये का मकान लेकर अंजलि के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि 6 माह पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन आकाश के घर वाले उसको स्वीकार कर नहीं कर रहे थे। कुछ दिनों पहले ही आकाश अंजलि को ससुराल ले गया था। जहां ससुराल वाले उसके साथ मारपीट किया करते थे। अंजलि ने बताया कि शुक्रवार सुबह को उसके ससुरालियों ने उसके हाथ पर किसी चीज से हमलाकर कर दिया था। जिससे उसके हाथों से खून निकलने लगा, जबकि उसके पति को जबरन जहरीला पदार्थ दे दिया। दोनों के शोर मचाने पर मोहल्लेवासी आ गए थे। उसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंज इंस्पेक्टर पवन शर्मा का कहना है कि दंपती कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ससुराल आए थे। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई  तहरीर नहीं आई है।

पहले भी कई  बार हो चुका झगड़ा
पुलिस का कहना है कि एक माह के अंदर तीन बार इन लोगों को झगड़ा हो चुका है हर बार यह लोग  डायल 112 को फोन करके बुला लेते हैं। उसके बाद लिखकर समझौता कर लेते हैं। 12 और 15 जनवरी को भी ससुरालियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद फिर समझौता हो गया था।अंजलि सास ससुर सहित चार लोगों पर मारने का आरोप लगा रही है।

संबंधित समाचार