बाराबंकी: मां-बेटे ने सिपाही पर मारपीट का लगाया आरोप, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मनाया

रामनगर/बाराबंकी,अमृत विचार। कोटा चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में एक सिपाही पर मां बेटे ने मारने पीटने का आरोप लगाया है। साथ ही करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों के साथ तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। उप जिलाधिकारी ने लोगों को समझाया और सिपाही पर कार्रवाई कराये जाने व दोबारा निष्पक्ष तरीके से बैठक कराए जाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।

cats

बता दें कि विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत थाल खुर्द में शनिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान कोटा चयन को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी। जिसमें दिलीप नाम का युवक अपने भाई को मोटरसाइकिल की चाभी देने अंदर जाने लगा। जिस पर सिपाही ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसकी वृद्ध मां अपने बेटे को बचाने दौड़ी, तो सिपाही ने उसे भी पीट दिया और भद्दी भद्दी जाति सूचक गालियां दी। 

इससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज सैकड़ों लोग तहसील पहुंच गए और सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उप जिलाधिकारी पवन कुमार ने लोगों को समझा शांत कराया और सिपाही पर कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिया और दोबारा निष्पक्ष तरीके से बैठक कराए जाने की बात कही।

ये भी पढे़ं: Saif Ali Khan Attack : हमलावर आक्रामक था लेकिन आभूषणों को हाथ नहीं लगाया, करीना कपूर ने पुलिस को बताया

संबंधित समाचार