Volleyball Competition: विद्यार्थी परिषद ने नगर खेल कुंभ का किया आयोजन, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम रही विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ पश्चिम और नवयुग कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में खेलो भारत के तहत नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें उप विजेता नवयुग कन्या महाविद्यालय की टीम एवं विजेता लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम रही।
डॉ. सीमा पांडेय खेलो भारत प्रमुख अवध प्रांत के निर्देशन में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Untitled design (87)

डॉ. प्रवीण मिश्रा जिला प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ पश्चिम ने कहा मन के साथ तन को स्वस्थ रखना जरूरी है। उसके लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उन्होंने कहा की विजेता खिलाड़ियों को हमेशा अपने विपक्षियों को सम्मान देना चाहिए। परिषद के अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य एवं अभाविप अवध प्रांत की उपाध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा खेल हमें जीवन के प्रति और उसकी समस्याओं से जूझने का साहस देता है और हमारे स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री यशवर्धन मिश्रा, जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, सरिता पांडेय ,मुस्कान उपाध्याय,आयशा , महिमा चौधरी महानगर खेलो भारत संयोजक, श्वेता शर्मा छात्रा कार्य महानगर सहसंयोजक,दिव्यांशु सहमंत्री राजेंद्र नगर व अन्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

यह भी पढ़ेः इस अस्पताल में मरने के बाद भी मिलता है इलाज...ट्रॉमा सेंटर से बिचौलिए ने बेहतर इलाज का दिया था झांसा 

संबंधित समाचार