Kanpur में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत...खाया जहर, पांच साल पहले लव मैरिज का दर्दनाक अंत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में दंपति ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार साढ़े तीन वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों खुश थे। इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया, इसका पता नहीं। पुलिस और फोरेंसिक ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। 
आवास विकास हंसपुरम निवासी बिजली का काम करने वाले सुधीर तिवारी ने अपनी 24 वर्षीय पुत्री सलोनी सचान की शादी 24 अक्टूबर 2021 को मूलरूप से घाटमपुर के ग्राम बावन हाल पता पनकी थानाक्षेत्र के कैपिटल विहार पतरसा निवासी 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर अलकेश सचान से की थी। कोई संतान नहीं है। 

कानपुर 2

सलोनी की मां कमला ने बताया कि वह पहले गोविंद नगर में स्थित एक बड़े शोरूम में काम करती थी। लेकिन अब वह जॉब नहीं कर रही थी। वहीं शटरिंग का काम करने वाले अलकेश सचान के पिता अरविंद सचान ने बताया कि वह लोग मकान मालिक धर्मेंद्र दीक्षित के मकान में किराये पर रहते हैं।

रविवार रात करीब 10 बजे के आसपास खाना खाने के बाद सलोनी और अलकेश कमरे में गए और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों कमरे में छटपटाने लगे और दरवाजा खोलकर बाहर आए तो उल्टियां शुरू हो गईं। इस पर सलोनी के परिवार को सूचना देकर दोनों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां रात करीब 12 बजे के आसपास डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को सौंपा ज्ञापन, बोले- जांच के नाम पर GST विभाग कर रहा उत्पीड़न, मिला आश्वासन

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज