Kanpur: व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को सौंपा ज्ञापन, बोले- जांच के नाम पर GST विभाग कर रहा उत्पीड़न, मिला आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को कानपुर उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के जिला अध्यक्ष आशीष सचान के नेतृत्व में पान मसाला उद्योग एवं लोहा कारोबार की जांच के नाम पर उत्पीड़न से संबंधित एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्याओं को समाप्त कराएंगे एवं व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से शीघ्र ही बैठक करवाई जाएगी।

कानपुर शहर के पान मसाला उद्योग एवं लोहा कारोबार के कारखाने कार्यालय पर जीएसटी विभाग ने जांच के नाम पर पहरा बिठा रखा है जिससे व्यापारियों एवं उद्यमी को अपने आप को असहज महसूस कर रहा है। कानपुर शहर के इन दोनों उद्योगों से सर्वाधिक कर सरकार को प्राप्त होता है। इस स्थिति के कारण व्यापारी अपना कारोबार कर ही नहीं पा रहा है और वह अन्य प्रदेश में पलायन के साथ विवश हो रहा है। जांच के नाम पर उत्पीड़न करना निंदनीय है।

ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश मंत्री मनोज तिवारी, युवा इकाई के अध्यक्ष आयुष द्विवेदी, मेघराज अरोड़ा, मनोज कपूर, ज्ञानू राठौर, विजय अवस्थी, अशोक शर्मा, भानू चौहान, शाहिद हुसैन, नितिन श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला हिमांशु सैनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur Weather: तेज धूप से चढ़ा पारा, दिन में मौसम हुआ सुहाना, मौसम वैज्ञानिक बोले- आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम...

 

संबंधित समाचार