Kanpur Weather: तेज धूप से चढ़ा पारा, दिन में मौसम हुआ सुहाना, मौसम वैज्ञानिक बोले- आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। तेज धूप की वजह से रविवार को मौसम सुहाना रहा। हालांकि सुबह घना कोहरा रहा लेकिन इसके बाद तेज धूप निकली जिससे शीतलहर का प्रकोप कम हो गया। रविवार होने के कारण लोग दोपहर से शाम 4 बजे तक धूप सेंकने का आनंद लेते रहे। धूप से दिन के तापमान में बढोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर 5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढोतरी दर्ज की गई। ऐसा ही कुछ हाल सोमवार को भी देखने को मिला। तेज धूप के निकलने से तापमान में वृद्धि हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। 

सीएसए विवि के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम पारा रविवार को यह बढ़कर 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि 23 जनवरी तक शहर में सुबह व शाम के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। इससे सुबह व शाम को ठंड बढ़ सकती है। 23 जनवरी तक आसमान साफ रहने के कारण वर्षा की कोई संभावना नही है। दिन में चमकदार धूप के साथ उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur में युवती की फोटो और वीडियो इंस्टा में की अपलोड, फिर आरोपी युवक ने पोस्ट पर किए अश्लील कमेंट्स, FlR दर्ज

 

संबंधित समाचार