Etawah: अखिलेश यादव के चाचा के निधन के बाद आयोजित हुआ शांति यज्ञ, कई दिग्गज नेता पहुंचे, हजारों लोगों ने आहुति देकर अर्पित की श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

इटावा, अमृत विचार। सैफई/समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के पिता राजपाल यादव के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार को सैफई स्थित आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इटावा (3)

शांति यज्ञ में अखिलेश यादव के साथ उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव,अभयराम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक तेज प्रताप सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, सांसद अक्षय यादव, डॉ अजंट सिंह यादव, अपर्णा यादव,अनुराग यादव,आर्यन यादव,कार्तिकेय यादव और अर्जुन यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। 

शांति यज्ञ का आयोजन केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन संपन्न हुआ, जिसमें आचार्य इंद्रपाल आर्य, रामदेव आचार्य,विनेश शास्त्री, श्याम सिंह, सत्य सिंह, रणवीर सिंह, सत्यप्रकाश और जगराम आचार्य ने विधि-विधान से हवन कराया। हवन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शांति यज्ञ में शामिल आचार्यों को ब्रह्मभोज कराया गया।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का 9 जनवरी को बीमारी के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया था। सोमवार को 11 वें दिन यह शांति यज्ञ आयोजित किया गया।

शांति यज्ञ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें पूर्व राज्य मंत्री  रामसेवक यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव,पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे,आशीष राजपूत,राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकदार नगला तेज, प्रदीप यादव आढ़तिया,भारत सिंह खदरी, रामबाबू यादव प्रधान,आनंद बबलू पूर्व प्रधान सोनू यादव प्रधान,गणेश फौजी और दफेदार सिंह यादव जैसे कई नाम प्रमुख रहे। शांति यज्ञ में शामिल होने के लिए न केवल इटावा और आसपास के जनपदों बल्कि पूरे प्रदेश से लोग सैफई पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: होटल निर्माण के लिए ब्याज पर दिये रुपये, रकम अदा करने पर भी हड़प लिये जेवर, सर्राफ दंपति पर रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार