हरदोई: कोर्ट मैरिज से पहले 3.50 लाख के जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन, मुंह ताकता रह गया दूल्हा, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर में फिर एक लुटेरी दुल्हन का किस्सा बड़ी तेजी से कहा और सुना जा रहा है। मंदिर में दिखाई की रस्म के दौरान दुल्हन को साढ़े तीन लाख के जेवर चढ़ाए गए, कोर्ट मैरिज के लिए दोनों कचहरी पहुंचे, वहां दूल्हा कानूनी उलझन में उलझ गया, उसी बीच दुल्हन चढ़ावे का सारा जेवर ले कर फरार हो गई। 

इस तरह ठगी का शिकार हुए दूल्हे ने बताया कि वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन वहां उसकी तहरीर ली नहीं गई, जबकि सीओ सिटी अंकित मिश्रा का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

बताया गया है कि साण्डी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसे बाबा प्रमोद पुत्र नत्थू ने शादी के लिए लड़की दिखाई थी। सारी बातचीत तय हो चुकी थी, सोमवार को कचहरी में कोर्ट मैरिज होनी थी, लेकिन उससे पहले बाबा प्रमोद दुल्हन होने वाली लड़की के अलावा दो युवकों और दो महिलाओं को साथ ले कर शहर के एक मंदिर में पहुंचे।

पीड़ित नीरज के मुताबिक प्रमोद ने वहीं दिखाई की रस्म के लिए कहा और चढ़ावा चढ़ाने की बात कही, नीरज ने अपनी होने वाली दुल्हन को करीब ढ़ाई लाख का जेवर पहनाए, वहां से सभी लोग कचहरी पहुंचे, जहां नीरज वकील के साथ कानूनी कार्यवाही पूरी कराने लगा। 

उसी बीच बाबा प्रमोद और दुल्हन के अलावा उसके साथ आए सारे लोग वहां से फरार हो गए। नीरज का कहना है कि वह तहरीर लेकर कोतवाली शहर पहुंचा, लेकिन वहां उसकी तहरीर नहीं ली गई, जबकि सीओ सिटी अंकित मिश्रा का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Rupee VS Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.28 प्रति डॉलर पर

संबंधित समाचार