Kanpur में गोमांस तस्कर गिरफ्तार: 1.5 कुंतल गोमांस बरामद, जालौन से लेकर आए थे, स्कूटी पर रखकर सप्लाई करते थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। 20 जुलाई शाम चार बजे के करीब कालपी रोड में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सामने अर्मापुर में दो गोमांस की तस्करी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी डेढ़ कुंटल गोमांस को नीले रंग की स्कूटी पर लादकर जालौन से कानपुर लेकर आ रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान शाहनवाज पुत्र मोहम्मद शकील उम्र करीब 22 वर्ष और मिराज पुत्र मोहम्मद शरीफ उम्र 20 वर्ष निवासीगण विंदा नगर चौकी के पास थाना गंगा घाट जनपद उन्नाव के रूप में की गई है। 

यह भी पढ़ें- Fatehpur में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कूली बस, कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार