Stock Market: शेयर बाजार तेजी से चढ़ा, सेंसेक्स में 566 अंकों की उछाल, निफ्टी 23,155 पर हुआ बंद

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नई नीतियों और मजबूत कॉर्पोरेट आय के कारण निवेशकों में आशावाद बढ़ने से वैश्विक बाजारों की मजबूती से स्थानीय स्तर पर इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक समेत 21 दिग्गज कंपनियों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार आधी फीसदी से अधिक उछल गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 566.63 अंक अर्थात 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,404.99 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की छलांग लगाकर 23,155.35 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.20 प्रतिशत की गिरावट लेकर 42,647.77 अंक और स्मॉलकैप 1.56 प्रतिशत का गोता लगाकर 50,906.76 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4059 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1142 में लिवाली जबकि 2802 में बिकवाली हुई वहीं 115 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की 2052 कंपनियां लाल जबकि 780 हरे निशान पर बंद हुई वहीं 62 के भाव स्थिर रहे। बीएसई के छह समूहों में तेजी का जबकि अन्य में गिरावट का रुख रहा।

इस दौरान वित्तीय सेवाएं 0.17, हेल्थकेयर 0.06, आईटी 1.88, बैंकिंग 0.26, टेक 1.65 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 2.19 प्रतिशत चढ़ गए जबकि कमोडिटीज 0.70, सीडी 1.02, ऊर्जा 0.63, इंडस्ट्रियल्स 1.88, दूरसंचार 0.67, यूटिलिटीज 1.38, कैपिटल गुड्स 1.82, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.84, धातु 0.70, तेल एवं गैस 0.83, पावर 1.57, रियल्टी 4.53 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.85 प्रतिशत लुढ़क गए।

विश्व बाजार का रुख मिलाजुला रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.31, जर्मनी का डैक्स 1.08 और जापान का निक्केई 1.58 प्रतिशत उछल गया। हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.63 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.89 प्रतिशत टूट गया। 

ये भी पढ़ें- Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी ने आज सकारात्मक रुख के साथ की कारोबार की शुरुआत

संबंधित समाचार