Stock market closed : ऑटो-फार्मा में लिवाली के चलते बाजारों में उतार-चढ़ाव,  303 अंक की बढ़त में सेंसेक्स, निफ्टी में बदलाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स सुबह के कारोबार में एक समय 303 अंक की बढ़त में था, लेकिन दोपहर बाद 305 अंक से ज्यादा उतर गया। अंत में यह 27.46 अंक (0.03 प्रतिशत) टूटकर 82,248.61 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक उतार-चढ़ाव से होता हुआ अंत में 14.05 अंक यानी 0.06 प्रतिशत ऊपर 25,496.55 अंक पर बंद होने में कामयाब रहा।मझौली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली अधिक देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.69 प्रतिशत चढ़ गया।

निफ्टी स्मॉलकैप-50 सूचकांक में 0.01 प्रतिशत की गिरावट रही। ऑटो, सार्वजनिक बैंक, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में ज्यादा तेजी रही। एफएमसीजी, मीडिया और वित्तीय कंपनियों के सूचकांक लाल निशान में रहे। सेंसेक्स में बीईएल का शेयर करीब सवा दो प्रतिशत चढ़ गया। 

अडानी पोर्ट्स, सनफार्मा और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत मजबूत हुए। भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, टाटा स्टील औरर आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी ऊपर रहे। ट्रेंट का डेढ़ प्रतिशत से अधिक टूट गया। इटरनल और पावरग्रिड के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे। एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर भी नीचे बंद हुए। 

ये भी पढ़ें : 
Stock market closed : IT शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 1,069 अंक लुढ़का सेंसेक्स  

संबंधित समाचार