Moradabad : मामूली कहासुनी को लेकर 11वीं के छात्र के मारे चाकू, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा,अमृत विचार। मामूली कहासूनी को लेकर 11वीं के छात्र के कुछ लोगों ने चाकू मार दिए। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर चाकू मारकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसका इलाज किया जा रहा है। 

बुधवार की शाम को करीब 8:00 बजे पाकबड़ा के कैलसा रोड पर स्थित कपड़ा मार्केट से पुराना थाने के पीछे का निवासी यश पुत्र फरियाद बाइक से कपड़े लेने गया था। बाइक को बचाने को लेकर यश से कस्बे के ही कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया। लड़कों ने यश के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक ने चाकू निकालकर शरीर पर कई जगह घाव कर दिए। जिससे यश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

परिजनों बताया कि यश संजय मनु बडेरा में 11वीं का छात्र है। वह घर से कपड़े लेने के लिए गया था। उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसके चाकू मार दिए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रात में झगड़ा हो गया था। तुरंत ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तहरीर मिलने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच जमकर चले लात-घूसे और लाठी-डंडे, मची अफरा तफरी...देखें VIDEO

संबंधित समाचार