फतेहपुर में गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़: एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार, आत्मसमर्पण करने के लिए कहने पर शुरू की थी फायरिंग...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। हथगाम थानाक्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक गोतस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से भाग निकला। गोतस्करों के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस व गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। 

देर रात हथगाम पुलिस व इंटेलिजेंस विंग की टीम छिवलहा कस्बे में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस मुखबिर के जरिए चम्पतपुर गांव में रमेश चंद्र तिवारी के आम के बाग में गोतस्करों द्वारा गोकशी करने की सूचना मिली। सूचना के बाद इंटेलिजेंस विंग व हथगाव पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को आम के बाग में एक गाय का बछड़ा बंधा हुआ दिखाई दिया। जिसे काटने की फिराक में दो व्यक्ति भी पुलिस को दिखाई दिए। 

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों गोतस्करों को आत्मसमर्पण के लिए कहां गया। इस दौरान गोतस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। बचाव में पुलिस ने भी गोतस्करों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बांदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र निवासी गोतस्कर शब्बीर कुरैशी पुत्र सद्दीक के दाहिने पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही गोतस्कर घायल हो गया। जबकि साथ में मौजूद एक अन्य गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने घायल गोतस्कर को इलाज के हथगांव सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं पुलिस को गोतस्करों के पास से गाय का एक बछड़ा, बाइक, तराजू, किलो बाट व तमंचा कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गोतस्कर पर बांदा जनपद व फतेहपुर जनपद में गोकशी समेत अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में टला बड़ा हादसा: G.D. Goenka स्कूल की बस पलटी; कई बच्चे घायल, मची चीख-पुकार, रोते हुए पहुंचे परिजन...VIDEO

संबंधित समाचार