उपराष्ट्रपति धनखड़ अपने परिवार के साथ एक फरवरी को लगाएंगे संगम में डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने परिवार के साथ एक फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाएंगे।

अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने राज्य के उल्लेखनीय कायाकल्प और भारत की विकास गाथा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को सराहा। धनखड़ ने एक फरवरी को महाकुंभ में शामिल होने के योगी के निमंत्रण को स्वीकार करने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाऊंगा और राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित करने का संकल्प लूंगा। यह मेरे लिए गर्व का पल होगा।” 

ये भी पढ़ें- जजों और कोर्ट की कमी से परेशान हाईकोर्ट, जनहित याचिका की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायमूर्ति को भेजा

संबंधित समाचार