यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को किया रिहा, UN कर्मियों को पकड़ा...व्यक्त की नाराजगी
दुबई। यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को 153 युद्ध बंदियों को एकतरफा रिहा कर दिया। रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ने यह जानकारी दी। यमन का अचानक इस तरह का कदम हर किसी के लिए समझ से परे है। इजरायल-हमास संघर्ष विराम के बीच यह कदम उठाया गया।
हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार रात संकेत दिया था कि वे बंदियों को रिहा करने की योजना बना रहे हैं। यह गाजा पट्टी में इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम के बाद तनाव को कम करने के प्रयासों का एक हिस्सा है।हालांकि, रिहाई के बाद हूतियों ने संयुक्त राष्ट्र (संरा) के लिए काम करने वाले यमन के सात अन्य कर्मियों को पकड़ लिया, जिसपर सरां ने नाराजगी व्यक्त की है।
रेड क्रॉस ने कहा कि वह लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता के माध्यम से समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सकारात्मक कदम के तौर पर इस एकतरफा रिहाई का स्वागत करता है।
ये भी पढे़ं : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार
