Saif Attack Case : सैफ पर हमला मामले में पश्चिम बंगाल से महिला गिरफ्तार, जानें क्या है कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। मुंबई पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तलाशी अभियान चलाया और अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था। मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची।

 पश्चिम बंगाल पुलिस के एक सूत्र ने बताया, सैफ अली पर हमला मामले में मुंबई पुलिस ने नदिया जिले के छपरा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का आवेदन कर सकती है। महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वह गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है। सूत्र ने बताया, फकीर सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया। महिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है। 

मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

ये भी पढे़ं : Bobby Deol Birthday : 'हैप्पी बर्थडे लिटिल ब्रदर...', सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी पर लुटाया प्यार

संबंधित समाचार