महाकुंभ 2025 : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख को दिया करारा जवाब, बोले- अखिलेश अपनी गिरेहबान में झांके

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार : त्रिवेणी संगम में रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आस्था की डुबकी लगाई थी। इस पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा अखिलेश पहले खुद की गिरेहबान को झांके। उसके बाद दूसरों को देखे।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब सपा प्रमुख ने महाकुंभ में गंगा स्नान किया तो सभी को अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि माना कि प्रयागराज में कैबिनेट का आयोजन करना राजनीतिक है लेकिन वह मुलायम सिंह की प्रतिमा महाकुंभ क्षेत्र में लगवाने वाले लोगों से मिलकर प्रतिमा पर माल पहनाया।  क्या यह राजनीतिक नहीं था। उन्होने कहा अखिलेश जो देखना चाहिए कि महाकुंभ की भव्यता लोगों को निहार रही है।

उन्होंने कहा यहां की व्यवस्थाएं देखकर अखिलेश के पेट में दर्द हो रहा है। वह सनातन परंपरा पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि उनके कार्यकाल में जब कुंभ का आयोजन हुआ था। तब इस तरह की व्यवस्थाएं नहीं थी। तमाम अवस्थाएं देखने को मिली थी। चारों तरफ गंदगी भगदड़ और न जाने कितनी समस्याएं थी। उनके पास कोई जवाब नहीं था। अखिलेश नकारात्मक सोचते हैं और नकारात्मक बातें करते हैं।

यह भी पढ़ें- Bahraich News : संदिग्ध परिस्थितियों में सरयू नहर में किशोर ने लगाई छलांग, तलाश जारी

संबंधित समाचार