Rampur : अपहरण हुई किशोरी बरामद, जिला अस्पताल में कराया मेडिकल...आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस ने दो सप्ताह बाद अपहरण हुई किशोरी को बरामद कर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। आरोपी व उसका पिता पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अनस का नगर से सटे एक गांव में आना-जाना था। दो सप्ताह पूर्व अनस किसान की नाबालिग बेटी का अपहरण करके ले गया था। परिजनों ने युवक के पिता से किशोरी को वापस करने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था।

किशोरी के पिता की ओर से आरोपी अनस और उसके पिता राहत अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद करके मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढे़ं : रामपुर : आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आजम खां पर आरोप तय

संबंधित समाचार