ISRO NVS02 Launch: ISRO ने किया नेविगेशन सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण, इसरो का 100 मिशन रहा सफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अपने ऐतिहासिक 100वें मिशन के तहत एक उन्नत नेविगेशन उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। बुधवार तड़के किया गया यह प्रक्षेपण इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन के नेतृत्व में पहला मिशन है। उन्होंने 13 जनवरी को पदभार संभाला था। इसके अलावा यह 2025 में इसरो का पहला मिशन है। इससे पहले, इसरो ने अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था।

स प्रयोग के तहत 30 दिसंबर, 2024 को प्रक्षेपण किया गया था जो अंतरिक्ष एजेंसी का 99वां मिशन था। नारायणन ने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 2025 में इसरो का पहला प्रयास सफल रहा। उन्होंने सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि उपग्रह को ‘‘आवश्यक (जीटीओ) कक्षा में सटीकता से स्थापित किया गया।

यह मिशन 100वां प्रक्षेपण है जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’ श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी रॉकेट के जरिए नेविगेशन उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए 27 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार को शुरू हुई थी और रॉकेट को बुधवार तड़के छह बजकर 23 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। 

यह भी पढ़ें:-महाकुंभ में मची भगदड़ के बीच सीएम योगी ने की श्रद्धालुओं से अपील- सभी घाटों पर शांतिपूर्ण स्नान जारी, अफवाहों पर ध्यान न दें

 

संबंधित समाचार