जलालाबाद में हुआ पहला बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन, वाहिद ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद,अमृत विचार। जलालाबाद में बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाले युवाओं के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही खास रहा। जलालाबाद में अब तक के पहले बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन का आयोजन हुआ। अल्टीमेट फिटनेस जिम की ओर से आयोजित इस कम्पटीशन में जलालाबाद के बॉडी बिल्डर वाहिद विजेता चुने गए। अल्टीमेट फिटनेस जिम संचालक शकील …

जलालाबाद,अमृत विचार। जलालाबाद में बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाले युवाओं के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही खास रहा। जलालाबाद में अब तक के पहले बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन का आयोजन हुआ। अल्टीमेट फिटनेस जिम की ओर से आयोजित इस कम्पटीशन में जलालाबाद के बॉडी बिल्डर वाहिद विजेता चुने गए। अल्टीमेट फिटनेस जिम संचालक शकील खां ने कहा कि नगर का पहला बॉडी बिल्डिंग शो बारह पत्थर स्थित रॉयल पैलेस में गुरुवार को हुआ, जिसमें युवाओं ने अपने मसल्स का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने हिस्सा लिया।

कम्पटीशन में वाहिद को प्रथम, मारूफ को द्वितीय व रचित को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा अब्दुल समद, शाहनवाज खान, प्रशांत मिश्रा, नौशाद, चिराग मिश्रा, मोहसिन, फ़राज़ समेत अन्य लोगो ने भी प्रतिभाग किया। सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जबकि प्रथम तीन विजेताओं को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

जिम मेंटर जावेद खान ने बताया यह जलालाबाद के इतिहास का पहला बॉडी बिल्डिंग शो था। जिसने युवाओं में नया जोश फूंकने का काम किया है। बॉडी बिल्डिंग के माध्यम से कई रेसलर्स ने अपना भविष्य संवारा है। इसी तर्ज पर जलालाबाद के युवा बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकेंगे। आगे भी इसी तरह के बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन लगातार कराया जाता रहेगा।

संबंधित समाचार