कासगंज : अमांपुर से नगला गुलरिया सड़क के चौड़ीकरण का कार्य हुआ शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सात किलोमीटर के मार्ग का होगा चौड़ीकरण, मिलेगी सहूलियत

कासगंज, अमृत विचार। एटा को जाने वाले मार्ग पर स्थित नगला गुलरिया से अमांपुर तक का सात किलोमीटर का मार्ग वर्षो से काफी बदहाल था। जगह-जगह गहरे गड्डे हो गए थे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा से यह सड़क बनवाने की मांग की थी। क्षेत्रीय विधायक हरिओम  वर्मा की पहल पर नगला गुलरिया से अमांपुर को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का शुभारंभ हो गया। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा एवं सौरभ वर्मा ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

क्षेत्र विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि इस मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से आसपास के गांव के ग्रामीणों एवं विद्यालय जाने वाले विधार्थियों को अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होने कहा कि लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। निवर्तमान सांसद राजवीर सिंह के अथक प्रयास के बाद चौड़ीकरण को स्वीकृति मिली। उन्होंने इसके लिए  राजवीर सिंह राजू भैया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अमांपुर से एटा को जोड़ने का यह प्रमुख मार्ग हैं।  इस मौके पर समाज सेवी श्यामसुंदर गुप्ता, भाजपा नेता डॉ. केतसिंह वर्मा, बिजेश वर्मा एडवोकेट, विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, धीरज गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, रामखिलाड़ी उपाध्याय, एदल सिंह, मुन्नालाल जाटव, राजकुमार लोधी, मनोज लोधी, हरीश लोधी, प्रधान विनोद कुमार, पंकज वर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, रोचक चौहान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कासगंज : कैंसर पीडित की मदद को आगे आये व्यापारी, दी 1.90 लाख की मदद

संबंधित समाचार