सुलतानपुर: मुठभेड़ में पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। कुड़वार थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह और आरक्षी अनुज तिवारी पर जानलेवा हमले के दो आरोपियों को  पुलिस ने मुठभेड़ के बाद में गिरफ्तार कर लिया है, एक मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश में के लिए टीम लगी हुई है। सोमवार की रात उपनिरीक्षक व आरक्षी क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहे थे अभी वह प्रतापपुर पहुंचे थे कि उन पर हमला हो गया।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलों को सीएचसी कुड़वार ले गई। गंभीर रूप से घायल दारोगा को मेडिकल कालेज सुलतानपुर लाया गया था। जहां से चिकित्सको ने लखनऊ रेफर कर दिया था। आरक्षी की तहरीर पर कुड़वार पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर  पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई थी।

बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपी धनपतगंज से कुड़वार की तरफ आ रहे हैं। जिस पर कुड़वार पुलिस व एसओजी टीम द्वारा घेराबंदी की गई। अपने को घिरा देखा आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया बचाव में पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की जिसमें दो के पैर में गोली लगी वही एक अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा। 

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र गौहनिया निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति तो दूसरे की अयोध्या जिले के रुदौली थाना क्षेत्र के मल्ला का पुरवा गांव निवासी शुभम पांडेय के रूप में हुई। फिलहाल दोनों अभियुक्त प्रतापपुर कुड़वार में ही रहते थे। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का सीएचसी में प्रथमिक उपचार करा न्यायालय भेजा जा रहा है। भागे हुए अभियुक्त साहित अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-भगदड़ के बाद सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब इन दो आईएएस अफसरों को दी महाकुभ की जिम्मेदारी, 2019 अर्धकुंभ में किया था कमाल

 

संबंधित समाचार