मुरादाबाद : महाकुंभ और साधु संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। महाकुंभ और साधु संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला को मुरादाबाद पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। महिला 8 माह की गर्भवती है। इसलिए मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद उसे थाने से बेल दे देनी पड़ी। महिला चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी से जुड़ी बताई जा रही है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर महाकुंभ और देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला निर्देश सिंह को नोएडा से अरेस्ट किया गया। बजरंग दल नेता की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया किया था। इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि गुरुवार को थाना मझोला पुलिस ने नोएडा से आरोपी महिला निर्देश सिंह पत्नी देवीराम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी महिला इस समय गर्भवती है। इसलिए उसके अनुसार ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महिला को छेड़ना मनचले को पड़ा भारी, दिव्यांग पति ने सिखाया सबक...VIDEO वायरल‍

संबंधित समाचार