शाहजहांपुर: शाम को घर से निकला युवक, देर रात पटरी पर मिला दो टुकड़ों में शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सेहरामऊ दक्षिणी, अमृत विचार। गुरुवार शाम घर से निकले युवक की तलाश में परिजनों को उसका शव गांव के बाहर रेलवे लाइन पर दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव कहेलिया निवासी 35 वर्षीय अवधेश कुमार गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपने घर से निकलकर घूमने चला गया था। देर रात तक वापस घर वापस नहीं आने पर परिजन अवधेश कुमार को तलाश करते हुए गांव के किनारे से निकट बनी रेलवे स्टेशन पर रात करीब 12 बजे पहुंचे और वहां पहुंचने पर एक व्यक्ति के ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। जहां अवधेश कुमार का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अवधेश की मौत से पिता दृगपाल, मां सदावती, पत्नी गीता देवी, 13 वर्षीय पुत्र शिवा , 11 वर्षीय पुत्री ज्योति, 9 वर्षीय पुत्र शिवम और 6 वर्षीय अभय कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: किसान यूनियन के आंदोलन को अब बेसिक शिक्षा संघ का मिला साथ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा