बहराइच: गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे, फूस के दो मकान भी जले

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार: जनपद के सत्संग नगर कालोनी निवासी एक महिला शुक्रवार को गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी। इसी दौरान पाइप लाइन में लीकेज से आग लग गई। फिर विस्फोट हो गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग झुलसकर घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गैस सिलेंडर में विस्फोट और आग के चलते फूस के दो मकान भी जल गए। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सत्संग नगर कालोनी निवासी गौरी बंगाली (30) शुक्रवार को परिवार के लोगों के लिए छोटे गैस सिलेंडर और चूल्हा पर चाय बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया। गैस सिलेंडर में विस्फोट के साथ आग लग गई। आग की चपेट में आकर गौरी जलने लगी। बचाने दौड़े सुशांत (42), संतोष कुमार (60), बसंती (56) और तीन माह की बच्ची परी भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने फूस के मकान में लगे आग को बुझाया। झुलसे सभी पांच लोगों को सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि आग में झुलसे सभी लोगों का इलाज किया गया है। गौरी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं सिलेंडर में विस्फोट को लेकर क्षेत्र के लोगों में भय बना रहा।

चाय बनाते समय हुआ हादसा
सत्संग नगर कॉलोनी निवासी ग्रामीण के पक्के मकान बने हुए हैं। लेकिन पक्के मकान के सामने फूस की झोपड़ी है। जिसमें छोटे गैस सिलेंडर पर महिला चाय बना रही थी। लीकेज के चलते आग लगी थी। वहीं मकान जला है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है-करुणाकर पांडेय थानाध्यक्ष

ये भी पढ़ें- Bahraich News : तीन दिवसीय आर्चरी तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ 

संबंधित समाचार