ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक पहुंचे मुंबई, खेला क्रिकेट, कहा- 'खुशी है कि बहुत ज्यादा बार आउट नहीं हुआ'
मुंबई। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को दक्षिण मुंबई स्थित पारसी जिमखाना का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठाया और कहा कि उन्हें खुशी है कि वह ज्यादा बार आउट नहीं हुए। सुनक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “टेनिस बॉल से क्रिकेट खेले बिना मुंबई की कोई यात्रा पूरी नहीं मानी जाती।"
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “पारसी जिमखाना क्लब के स्थापना दिवस समारोह में आप सभी के बीच होकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। यह एक असाधारण उपलब्धि है। इतने सारे इतिहास और इतनी सारी रोमांचक चीजों का गवाह बना। मैं आज सुबह ज्यादा बार आउट नहीं हुआ।”
सुनक ने कहा कि वह इस तरह की और यात्राएं करने के इच्छुक हैं। पारसी जिमखाना की स्थापना 25 फरवरी 1885 को की गई थी और सर जमशेदजी जेजीभॉय को इसका संस्थापक अध्यक्ष, जबकि जमशेदजी टाटा को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया था। 1887 में पारसी जिमखाना को उसके वर्तमान स्थान सुरम्य मरीन ड्राइव पर स्थानांतरित कर दिया गया था।
No trip to Mumbai would be complete without a game of tennis ball cricket. pic.twitter.com/UNe6d96AFE
— Rishi Sunak (@RishiSunak) February 2, 2025
ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, नई दिल्ली सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने का किया अनुरोध
