बदायूं : पत्नि और ससुर से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी प्रेम सिंह से हुआ था पत्नी का विवाद

बदायूं, अमृत विचार। फैजगंज क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी युवक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। दो दिन पहले भी उसका अपनी पत्नी और ससुर से विवाद हुआ। जिसके बाद युवक ने गांव के बाहर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

गांव थानपुर निवासी प्रेम सिंह (30) पुत्र कुंवरपाल का 31 जनवरी को अपनी पत्नी विनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई थी। विनीता ने अपने मायका पक्ष को पति से झगड़े की सूचना दे दी। मायका पक्ष एक फरवरी की शाम गांव थानुपर आया। प्रेम सिंह और उनके परिजनों से कहासुनी और अभद्रता करने लगे। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। ससुरालीजनों के गलत व्यवहार से आहत होकर कुछ देर बाद प्रेम सिंह जंगल की ओर गए। एक नलकूप के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : पिकअप की टक्कर से ईको कार चालक जिंदा जला, दारोगा और सिपाही झुलसे

संबंधित समाचार