रामपुर : दहेज में दो लाख नहीं मिलने पर महिला को गला दबाकर मारने का प्रयास, पति सहित 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रामपुर, अमृतविचार। दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी शादी 28 जून 2023 को जिला बरेली के थाना कुल्झा खुर्द निवासी विक्रम कुमार से हुई थी। महिला के माता-पिता ने शादी में करीब 9 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने महिला से दो लाख रुपये की मांग कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट किया करते थे। महिला के देवर आशीष और अमित कुमार उस पर बुरी नीयत रखते थे। मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। महिला अपने पति से कहती तो उसके साथ पति मारपीट करता था।

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसके बाद महिला को घर से निकाल दिया और महिला अपने मायके आ गई। उसने सारा मामला मायके वालों को बताया। उसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति विक्रम कुमार, सावित्री देवी,अमित कुमार, सुहानी,आशीष व शिवचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं : रामपुर : नशा मुक्ति केंद्र के टॉयलेट में युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

संबंधित समाचार