कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का बदला समय, अब 10 मिनट पहले छूटेगी, यहां पर रुकेगी भी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12034 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस के चलने के समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 7 फरवरी से प्रभावी होगा। इसके साथ ही दिल्ली से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का प्रयोग के तौर पर अलीगढ़ स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 12034 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस अब नई दिल्ली से शाम 4 के स्थान पर 3.50 बजे चलेगी। गाजियाबाद स्टेशन 4.22 बजे तो अलीगढ़ स्टेशन पर 5.18 बजे पहुंचेगी। अलीगढ़ में दो मिनट रुकेगी। सेंट्रल और इटावा स्टेशन पर आने व जाने के समय में कोई बदलाव नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि कानपुर से चलने वाली 12033 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली जाने में दो मिनट अलीगढ़ में रुकती थी। वापसी में ठहराव नहीं था। अब शुक्रवार से वापसी में भी दो मिनट ठहराव होगा।

संबंधित समाचार