फतेहपुर में गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता हाजी रजा की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त: 24 मुकदमे दर्ज, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी सपा नेता हाजी रजा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिला प्रशासन ने सपा नेता हाजी रजा की करीब तीन करोड़ रुपये की  संपत्ति जब्त कर ली। प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। 
 
पनी मोहल्ला निवासी सपा नेता हाजी रजा ने कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। हाजी रजा के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के बाद जिला प्रशासन ने सपा नेता हाजी रजा का चिठ्ठा खोलना शुरू किया। जिसके तहत कुछ दिन पूर्व अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति पर बुल्डोजर एक्शन भी देखने को मिला था। 

हाल ही में बीते दिनों करोड़ों रुपये की  संपत्ति को जब्त किया गया था। बुधवार को जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा नेता हाजी रजा की करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया। बुधवार को जिला प्रशासन ने सपा नेता हाजी रजा पर 14/1 के तहत कार्रवाई करते हुए सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मकान को प्लाट सहित जब्त कर लिया। 

जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा नेता हाजी रजा पर जनपद में 24 मुकदमे दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सपा नेता हाजी रजा पर 24 मुकदमे दर्ज है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- मैं तुम्हें जानती हूं, सबको बताऊंगी, गलत नियत से पकड़ा, फिर गला दबाकर मार डाला: कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी, बोला- गुमराह करने के लिए...

संबंधित समाचार