बिजनौर: झारखंड से लाए गए दो बच्चे बरामद, डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बाल श्रम के लिए झारखंड के लातेहार से लाए गए दो बच्चों की बरामद किए गए हैं जबकि कुछ और बच्चों की तलाश की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार थाना नहटौर के बाकरनगर मे कई दिन से भूखा एक बच्चा झाड़ियों मे रोता मिला। …

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बाल श्रम के लिए झारखंड के लातेहार से लाए गए दो बच्चों की बरामद किए गए हैं जबकि कुछ और बच्चों की तलाश की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार थाना नहटौर के बाकरनगर मे कई दिन से भूखा एक बच्चा झाड़ियों मे रोता मिला। बच्चे से पता चला कि बिजनौर का कोई ठेकेदार कुछ बच्चों को झारखंड के लातेहार से लाया है और उन्हें यहां घरों मे काम करने के लिए बेच दिया है।

उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता और चाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम को नहटौर के नन्हेड़ा गांव में एक और बच्चा घर में काम करता मिला। दोनों बच्चे लगभग नौ वर्ष के हैं।

कुमार के अनुसार लातेहार के समाज कल्याण अधिकारी से बात हुई है। परिजन की सहमति से बच्चे लाए गये हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को लाने वाले बिजनौर के ठेकेदार का कुछ पता नहीं चल पाया है। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बाकी बच्चों की शीघ्र तलाश कर बालश्रम कानून के तहत प्रभावी विधिक कार्रवई करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार