बहराइच में तेंदुए का आतंक: चार लोगों पर किया हमला, तीन रेफर, ग्रामीणों में हाहाकार, वीडियो में देखें कैसे किया अटैक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जंगल से सटे ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया।

cats

तेंदुआ ने सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहे रमाकांत पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके पश्चात तेंदुआ बगल के घर के अंदर मौजूद संदीप के ऊपर भी हमला कर दिया। जिसमें संदीप भी घायल हो गया। फिर तेंदुआ शत्रुघ्न के घर के अंदर घुस गया और घर से निकलते समय पुलिया के पास शंकर दयाल पर हमला कर दिया।

cats

शंकर दयाल को तेंदुआ ने पटक कर हमला किया। इससे हड़कंप मच गया। मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के द्वारा घायल लोगों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। यहां से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ के हमले में लोग घायल हुए हैं। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। कांबिंग के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: आखिर किस रिपोर्ट पर सावित्री करें विश्वास! सवालों के घेरे में अल्ट्रासाउंड केंद्र, दहशत में मरीज, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार