रामपुर : दहेज के लिए महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को कमरे में बंद करके पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का निकाह 13 वर्ष पहले मोहल्ला मल्ली खां का अखाड़ा निवासी वसीम से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली दहेज की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। ननदोई फईम व उसका रिश्तेदार साहिल उस पर बुरी नजर रखते थे। अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करते थे। कई बार दुष्कर्म का प्रयास भी किया। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली है।
13 दिसंबर 2024 को इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद करके पेट्रोल डाल दिया और जिंदा जलाने का प्रयास किया। वह मौका पाकर मायके आ गई और परिजनों को उसने सारा मामला बताया। बाद में पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने पति वसीम, आसमा, फईम, नाजमा, तबस्समु, दानिश, इकराम, मुन्ना, रहमत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढे़ं : रामपुर : राणा शुगर मिल पर इनकम टैक्स का छापा, अधिकारियों में मची खलबली
