सुलतानपुरः सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

भदैया/सुलतानपुर, अमृत विचार: कोतवाली देहात क्षेत्र के अभियाकला डायवर्जन मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान हैदर अंसारी (35), निवासी मदनपुर पनियार, कोतवाली लंभुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, हैदर अंसारी शुक्रवार देर शाम शहर से लंभुआ की ओर जा रहे थे, तभी अभियाकला डायवर्जन मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिससे घर में कोहराम मच गया।

ट्रक चालक था मृतक

हैदर अंसारी पेशे से ट्रक चालक थे और राजस्थान में काम करते थे। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आए थे। उनके चार भाई हैं, जिसमें वे सबसे बड़े थे। इस हादसे ने हैदर के चार बच्चों को अनाथ कर दिया। उनके निधन की खबर से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ेः चलो कुंभ चलें... GRP ने आसान किया श्रृद्धालुओं के लिए रास्ता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म