Bareilly : पहले घर में की रेकी फिर बुर्का पहनकर चोरी...अब मुठभेड़ के बाद दो चोर गिरफ्तार, एक के लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। जिसमें से एक को पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके पास से तीन लाख से ज्यादा की नकदी और अवैध हथियार बरामद किए।

दरअसल बीती 5/6 फरवरी की रात कस्बा शाही के मोहल्ला आजमनगर स्थित चांद बाबू के घर चोरों ने नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 28 हजार की नकदी चोरी कर ली थी। शाही थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली की चोरी की घटना में शामिल इमरान अपने साथी के साथ चोरी के जेवरात बेचकर मिली नकदी लेकर बाइक से दिल्ली जाने की फिराक में हैं। 

लिहाजा बीएसएनएल चौराहे के पास इनकी घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का संकेत देने पर चोर भागने लगे और पीछा करने पर शाही-मिर्जापुर रोड पर श्मशान के पास कच्चे रास्ते में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों चोर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने इमरान निवासी आजमनगर थाना शाही व तौफीक निवासी ग्राम बसई थाना शाही को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में चोरों ने बताया कि पहले रेकी की और फिर बुर्का व मास्क पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सोने-चांदी के जेवरात को कस्बा शाही के सुनारों को बेच दिया गया था। जिन्होंने जेवरात गलाकर सोने-चांदी की टिक्कियां बना लीं। बिक्री के तीन लाख रुपये लेकर दोनों चोर दिल्ली जाने की फिराक में थे। 

संबंधित समाचार