दिल्ली और मिल्कीपुर जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न: कानपुर में नेताओं ने बांटी मिठाई, आतिशबाजी कर बोले- यह सच्चाई की जीत...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दिल्ली विधानसभा एवं अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत की खुशी में भाजपाईयों ने केशव नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। कार्यकताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी मिठाई खिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। महिला और पुरुष कार्यकर्ता ढोल पर जमकर नाचे। प्रकाश पाल ने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों से जो आपदा छाई थी उससे दिल्ली की जनता को मुक्ति मिल गई है। 

BJP News Kanpur 1

अन्ना के आंदोलन में सवार होकर झूठ का माहौल बनाने वाले और ईमानदारी का ढोल पीटने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके दर्जनों मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की पोल खोलते हुए इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया है। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि दिल्ली एवं मिल्कीपुर चुनाव की जीत विकसित भारत की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित है। 

यहां विधायक महेश त्रिवेदी,अरुण पाठक, पूनम द्विवेदी, कौशल किशोर दीक्षित, रघुनंदन भदौरिया,  अनीता गुप्ता, जय प्रकाश कुशवाहा, विनोद मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, पार्षद डॉ. अखिलेश बाजपेई,  जितेंद्र सचान, गणेश शुक्ला, राजन चौहान, अर्जुन बेरिया , शिवपूजन सविता,  अनीता  त्रिपाठी, संजीव बेरी आदि मौजूद रहे।

BJP News Kanpur 2
      
सांसद ने एतिहासिक जीत पर किया धन्यवाद

सांसद रमेश अवस्थी ने दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस प्रचंड जीत से यह साफ हो गया है कि देश का भविष्य सिर्फ भाजपा के हाथों में सुरक्षित है।

आप सरकार पर भाजपा का बूथ मैनेजमेंट पड़ा भारी

अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा के नेतृत्व में पनकी रोड पर लोगों में मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्ति की गई। अशोक सिंह दद्दा ने कहा कि भाजपा के नेता कार्यकर्ता भाजपा की जन समर्थित नीतियों को लोगों के दिलों दिमाग तक पहुंचाने में कामयाब रहे। प्रमुख रूप से शशांक शेखर पांडे, हेमन्त प्रताप सिंह, आयुष सिंह एडवोकेट, आर, एस, अग्निहोत्री, चंचल सिंह भदौरिया, राजेश सेंगर, राजेश प्रजापति, बौउवन दादा, हरी शंकर, प्रदीप, संदीप पांडेय प्रमुख रूप से रहे।

महापौर ने लड्डू बांटकर मनाया जीत का जश्न 

नतीजों के बाद महापौर प्रमिला पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ अपने निवास स्थान एफएम कॉलोनी में पार्टी का झंडा लहराकर और लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। यहां पर ढोल नगाड़ों की थाप पर पार्टी कार्यकर्ता झूमते नजर आए और जमकर नारेबाजी हुई। महापौर ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और सरकार के विकास कार्यों का नतीजा है।

महापौर ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर जिस तरह से भारी मतों से कमल खिला है उससे एक बात साफ है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड जीत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। इस दौरान पार्षद सौरभ देव, पार्षद आकर्ष बाजपेई, पार्षद मोनू गुप्ता, पार्षद पवन पांडे, पार्षद अभिनव शुक्ला गोलू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh: माघी पूर्णिमा पर कानपुर से प्रयागराज के बीच प्रतिदिन 280 ट्रेन...50 स्पेशल भी शामिल, सेंट्रल पर श्रद्धालुओं का रेला

संबंधित समाचार