Mahakumbh के चलते अब छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा प्रयागराज, Lucknow में ही दे सकेंगे Gate, Jam की परीक्षा
कानपुर, अमृत विचार। महाकुंभ के कारण गेट-जैम परीक्षा 15 व 16 फरवरी को प्रयागराज जाने वालों का सेंटर लखनऊ में किया गया है। यह फैसला महाकुंभ होने के चलते लिया गया।
गेट आयोजन संस्थान आईआईटी रुड़की और जैम आयोजन संस्थान आईआईटी दिल्ली द्वारा कहा गया कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रयागराज के केंद्रों उनको पहुंचने में परेशानी हो रही है। इसलिए प्रयागराज के केंद्रों पर हो रही परीक्षा को लखनऊ के केंद्रों में शिफ्ट किया गया।

गेट-जैम 2025 की परीक्षा प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित कर दी गई हैं। प्रयागराज के केंद्रों पर 15 और 16 फरवरी को गेट 2025 परीक्षा थी। अब परीक्षा लखनऊ के केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कानपुर आईआईटी की ओर से बताया गया कि गेट आयोजन संस्थान आईआईटी रुड़की और जैम आयोजन संस्थान आईआईटी दिल्ली द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि कई उम्मीदवारों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं कि 15 और 16 फरवरी को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में उन्हें कठिनाई होगी। इसलिए प्रयागराज के केंद्रों पर निर्धारित परीक्षा को 15 और 16 फरवरी को लखनऊ के केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
