बाँदा में ट्रिपल मर्डर, बेखौफ़ दबंगों ने सिपाही समेत मां व बहन को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। शहर में देर रात दबंग पड़ोसियों ने एक सिपाही के घर में घुसकर उसकी और बहन व मां का धारदार हथियार से कत्ल कर दिया । हमलावरों के जानलेवा हमले से  एक शख्स  ज़ख्मी भी हुआ है जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  है । यह सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की वारदात बांदा शहर …

बांदा। शहर में देर रात दबंग पड़ोसियों ने एक सिपाही के घर में घुसकर उसकी और बहन व मां का धारदार हथियार से कत्ल कर दिया । हमलावरों के जानलेवा हमले से  एक शख्स  ज़ख्मी भी हुआ है जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  है ।

यह सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की वारदात बांदा शहर कोतवाली एरिया के परशुराम तालाब मोहल्ले में हुई है, जहां रात तकरीबन 11 बजे रात बाँदा अपने घर आये  नैनी में तैनात सिपाही अभिजीत वर्मा के घर में घुसकर पड़ोसी दबंगों ने सिपाही अभिजीत वर्मा उसकी बहन निशा और मां रमा देवी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया । अभिजीत वर्मा का एक दोस्त दिलीप भी हमलावरों के हमले से जख्मी हुआ है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। । इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई और पुलिस के तमाम आला ऑफिसर मौके पर पहुंचे और 3 लोगों को हिरासत में लेने की बात पुलिस कह रही है और आगे जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अभिजीत वर्मा के रिश्तेदार दबंग पड़ोसी शिवपूजन,देवराज और बबलू ने 2 दिन पहले अभिजीत के घर के बाहर सड़ा हुआ खाना फेंक दिया था जिस पर अभिजीत की बहन निशा ने मना किया और मना करना ही दबंगों को इतना नागवार गुजरा के पहले तो उन्होंने निशा के साथ गाली गलौज की और आज रात में यह तीनों  अपने कुछ साथियों के साथ अभिजीत के घर में घुस गए और धारदार असलहे से तीनों का कत्ल कर दिया। चश्मदीद जख्मी दिलीप के मुताबिक वारदात के कुछ वक्त पहले ही सिपाही अभिजीत वर्मा ने अलीगंज पुलिस चौकी जाकर दबंग पड़ोसियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर भी दी थी लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और इस वारदात को दबंगों ने अंजाम दे दिया।

वारदात की खबर पाकर पूरे एरिया में सनसनी फैल गई और खबर पाकर आईजी के सतनारायण, डीएम आनंद सिंह समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका ए वारदात पर तीनों लाशों को मर्चरी के लिए भिजवाया।  इसके साथ ही पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए शिवपूजन देवराज को हिरासत में लिया है और वारदात में शामिल दूसरे मुल्जिमान की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का सिलसिला जारी है।

संबंधित समाचार