कानपुर में पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप: बोली- अप्राकृतिक संबंध बनाता...बेडरूम में छिपाकर कैमरा लगाया, महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाते Video भी भेजे

कानपुर, अमृत विचार। शादी के दूसरे दिन से महिला को कम दहेज लाने को लेकर ताने देना शुरू कर दिए गए। आरोप है, कि पति ने अलग-अलग तरह से प्रताड़ित किया। कभी अप्राकृतिक संबंध बनाकर तो कभी बेडरूम में कैमरा लगाकर तो कभी मोबाइल चार्जर से पिटाई की।
आरोप है, कि देवर ने भी छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है, कि पुलिस के सुनवाई न करने पर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई।
स्वरूप नगर निवासिनी महिला के अनुसार उनका विवाह रावतपुर विनायकपुर निवासी प्रापर्टी कारोबारी से 14 फरवरी 2014 को नैनीताल के मंदिर में सम्पन्न हुआ था। उनके अनुसार शादी के समय परिजनों ने सामर्थ्यनुसार दहेज दिया था। आरोप है, कि शादी के दूसरे दिन से पति और देवर दहेज कम लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। जब तक 10 लाख रुपये नहीं दे देते तो चैन से नहीं बैठने देंगे।
आरोप लगाया कि आए दिन शराब पीकर मारपीट के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। आरोप है, कि लोक लाज व गृहस्थी बचाने के लिए वह सब कुछ सहती रही। आरोप है, कि पति उसे एक रुपये भी खर्चे के लिए नहीं देता था। आरोप है, कि उन्होंने अपने जेवर गोल्ड़ लोन में रखकर 14 लाख रुपये लिए जो दोनों ने खाते में ट्रांसफर करा लिए। महिला का गंभीर आरोप है, कि पति ने बेडरुम में छिपकर एक कैमरा लगाया।
जिसमें उनका वीडियो कैद किया जाता था। बेरहमी से बेल्टों से मारा गया तथा वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है, कि पति ने अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो उन्हें भेजे। महिला के अनुसार पति ने बताया था कि उसकी शादी पहले हो चुकी है। पीड़िता के अनुसार धोखे में रखकर शादी की गई। दो शादी के बाद वह अब तीसरी के फिराक में है।
महिला के अनुसार पति पर कई आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों मे दर्ज हैं। महिला के अनुसार एक महिला ने उसके खिलाफ कल्यानपुर थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि पति ने मोबाइल की चार्जिंग लीड से मारपीट की। धमकी दी कि अगर दहेज की मांग पूरी न की तो जान से मार दूंगा और चेहरे पर तेजाब डालकर जला दूंगा। देवर ने हाथ मारकर जमीन पर गिरा दिया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर 1090 कॉल करके पुलिस बुलाई जिस पर डायल 112 पहुंची। आरोप है, कि आरोपी दोनों पुलिस के सामने गालियां देते रहे। महिला के अनुसार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और दोनों को छोड़ दिया।
जिसके बाद जान बचाने के लिए वह पुत्र को लेकर किराए पर रहने लगी। घटना के बाद से वह काफी डरी और सहमी हैं। इस संबंध में स्वरूप नगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय के अनुसार पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पति और उसके भाई के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।