Kanpur: चर्चित ज्योति हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, सुपारी लेकर की थी हत्या, पुलिस ने कोर्ट में पेश करके भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर के चर्चित ज्योति हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वरूप नगर पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस के अनुसार आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार चल रहा था। ये आरोपी ज्योति के पति की कार चलाता था। जिसने सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार सजा होने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुआ। इस कारण हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। वारंट के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 
    
स्वरूप नगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि शहर के चर्चित ज्योति हत्याकांड का आरोपी अवधेश कुमार चतुर्वेदी जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पीयूष दासानी था और अवधेश चतुर्वेदी उसका ड्राइवर था। पीयूष ने पत्नी ज्योति की हत्या के कराने के लिए अवधेश को ही 80 हजार नकद और ज्योति की ज्वैलरी देना तय किया था। सुपारी दी थी। 

इसके बाद अवधेश ने अन्य नौकरों को रुपये देकर हत्या कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने उस दौरान अवधेश को जेल भेजा था लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सजा होने के बाद से पुलिस अवधेश की तलाश में लगी थी। उधर हाईकोर्ट ने भी अवधेश के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद से पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुई थीं। 

इंस्पेक्टर के अनुसार 27 जुलाई 2014 को हुई ज्योति की हत्या के बाद अक्टूबर 2022 को हत्याकांड के मामले में अपर जिला जज प्रथम अजय कुमार त्रिपाठी की अदालत ने छह लोगों को दोषी करार दिया है। इस हत्याकांड में ज्योति के पति पीयूष, उसकी प्रेमिका मनीषा मखीजा के अलावा मनीषा के ड्राइवर अवधेश चतुर्वेदी व हत्या में शामिल रहे आशीष, सोनू और रेनू को दोषी करार दिया गया था। इसके बाद न्यायालय ने मुख्य आरोपी पीयूष समेत अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

11 साल पहले चाकू से गोदकर की गई हत्या

शहर के पॉश इलाके पांडु नगर निवासी बिस्किट कारोबारी ओमप्रकाश श्यामदासानी की बहू ज्योति श्यामदासानी की 27 जुलाई 2014 को चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी ने स्वरूप नगर थाने जाकर ज्योति के अपहरण की कहानी सुनाई थी। लगभग दो घंटे बाद पनकी में ज्योति का खून से लथपथ शव मिला था। 

शहर में हुए हाईप्रोफाइल हत्याकांड के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की तो ज्योति का पति पीयूष ही सवालों के घेरे में फंस गया था। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू कि तो ज्योति की हत्या में चार लोगों को सुपारी देने की बात कबूली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी ज्योति के शरीर पर 17 बार चाकू से घाव की पुष्टि हुई थी। इस हत्याकांड में सभी जेल में हैं, लेकिन ड्राइवर फरार था जो फिर जेल पहुंचा दिया गया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एक बिना छुट्टी पास भूल गए कार्यालय तो दूसरी कर्मचारी अपनी मर्जी से पहुंची, देख सीडीओ का चढ़ा पारा, फिर हुआ ये...

 

संबंधित समाचार