Kanpur: एक बिना छुट्टी पास भूल गए कार्यालय तो दूसरी कर्मचारी अपनी मर्जी से पहुंची, देख सीडीओ का चढ़ा पारा, फिर हुआ ये...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने विकास भवन में ही स्थित जिला एवं संख्या अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी कार्यालय देरी से पहुंचा। उसका वेतन काट दिया गया। वहीं एक कर्मचारी के छुट्टी नहीं मिलने पर भी अवकाश पर होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की है।

इस दौरान मौजूद जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ईशा शर्मा ने सीडीओ को बताया कि कार्यालय में 7 अपर सांख्यकीय अधिकारी, 1 सहायक संख्या अधिकारी, 2 वरिष्ठ सहायक और 2 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि अपर सांख्यकीय अधिकारी आभा टंडन चिकित्सा अवकाश के चलते नहीं आ रही हैं। वहीं अपर सांख्यकीय अधिकारी जय प्रकाश यादव 10 फरवरीसे अनुपस्थित हैं। उप निदेशक संख्या कार्यालय से स्वीकृत नहीं होने के बावजूद वह अवकाश पर हैं। 

इस पर सीडीओ ने उनका अनुपस्थिति दिवसों का वेतन रोकने को कहा। वहीं अपर सांख्यकीय अधिकारी प्रीति कुमारी कार्यालय देर से पहुंचीं। बताया गया कि वह 6 व 7 फरवरी को भी देरी से कार्यालय पहुंची थीं। उनके कार्यों को देखा तो वह भी असंतोषजनक मिला। इस पर सीडीओ ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित करते हुए प्रीति सिंह से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा और गुरुवार का वेतन काटने को निर्देशित किया। 

सीडीओ ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में संख्या सहायकों व अपर सांख्यकीय अधिकारियों के मध्य जॉब चार्ट के अनुसार कार्यों का विभाजन बराबर-बराबर करने के निर्देश दिए। पत्रावलियों का रख-रखाव सही नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अलमारियों में रक्षित अभिलेख/पत्रावलियों का विवरण चस्पा नहीं है। न ही कार्मिकों की नाम पट्टिका लगाई गई है। उन्होंने इसमें सुधार करने को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मां को घर से बेघर करने वाले बेटे को मिली फटकार, डीएम ने ताला खुलवाकर मां को भेजा घर, बेटे को चेतावनी

 

संबंधित समाचार