कानपुर नगर निगम मुख्यालय में संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की आम सभा शुरू: बोले- हमारे कर्मचारियों को जानवर न समझा जाए...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को सुबह और शाम सफाई कर करने के विरोध में नगर निगम मुख्यालय में संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की आम सभा शुरू हो गई है। शुक्रवार को कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि हमारे कर्मचारियों को जानवर न समझा जाए वह भी इंसान है, रात में कॉल करने के दौरान कई समस्याओं का सामना उनको करना पड़ रहा है। 

इस आदेश के विरोध में अभी हम आम सभा कर रहे हैं। सभी कर्मचारी संगठन हमारे साथ हैं। हम लोग नगर आयुक्त से बातचीत कर समस्या को हल करने का प्रयास कर रहे हैं, अगर शांति से आदेश को वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

संयुक्त कर्मचारी कानपुर 1

कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यालय में नारेबाजी की। सुबह की सफाई करके नगर निगम मुख्यालय सफाई कर्मचारी पहुंचे हैं।  पूरे शहर में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सुबह और शाम दो पाली में शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों की सफाई करने के आदेश जारी किए हैं।

कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा, उत्तर प्रदेश संयुक्त चालक वाहन संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संरक्षक किशन लाल सुदर्शन, सेनेटरी सुपरवाइजर संघ के उस्मान अली शाह, कर्मचारी संयुक्त संघ के महामंत्री हरिओम वाल्मीकि, नगर सफाई मजदूर सभा के महामंत्री सी एल बड़ेल, कर्मचारी संयुक्त संघ के प्रधानमंत्री जयपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ  महामंत्री अजीत बाघमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश भारती, उत्तर  प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री बृजलाल भारती आदि लोग प्रमुख रूप से बैठक में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में छोटे भाई की हत्या में बड़े को आजीवन कैद: माता-पिता ने भी दी बेटे के खिलाफ गवाही, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया...

संबंधित समाचार