RAMADAN 2026: अल्लाह की रहमत और गुनाहों से माफी दिलाने वाला महीना है रमजान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। दुबग्गा हरदोई रोड स्थित मस्जिद-ए-अबूतालिब में शुक्रवार को अलविदा की नमाज मौलाना अफजल हैदर की इमामत में अदा की गई। नमाज-ए-जुमा के खुतबे में उन्होंने कहा कि रमजान का बरकत वाला महीना अपने समापन के करीब है।

MUSKAN DIXIT (76)

वे लोग बहुत भाग्यशाली हैं जिन्होंने इस पवित्र महीने में अल्लाह की रहमतों और उसकी कृपा से अपनी झोलियां भरीं, और रो-रोकर दुआएं मांगकर अपने पापों की क्षमा प्राप्त की।

MUSKAN DIXIT (77)

मौलाना अफजल हैदर ने इस मौके पर कहा कि जुमातुल विदा इस बात का अहसास दिलाता है कि अब केवल कुछ ही दिन बाकी हैं, और वह पवित्र महीना समाप्त होने वाला है जिसमें प्रतिदिन ईश्वरीय दरबार से गुनाहों की मगफिरत दुआ की जाती है।

MUSKAN DIXIT (78)

उन्होंने जोर दिया कि इस महीने के सम्मान में जो भी कमी या कोताही रह गई हो, उसके लिए सच्चे दिल से अल्लाह के दरबार में माफी मांगी जाए। जो दिन बाकी रह गए हैं, उनकी कद्र की जाए और अपने गुनाहों को बख्शवाकर रहमत की बहारें हासिल की जाएं।

 

संबंधित समाचार