कानपुर में चौथे दिन भी SNK पान मसाला कारोबारी के यहां आयकर विभाग की रेड जारी: टीम ने दीवारों-दरवाजों के भीतर लॉकर तलाशे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। एसएनके पान मसाला कारोबारी और उससे जुड़े व्यापारियों के कन्नौज, बरेली, गोवा, मुंबई, नोएडा समेत 55 ठिकानों पर बीते चार दिनों से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में हजारों करोड़ों रुपये से ज्यादा की कर अपवंचना मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

दिल्ली समेत कई जिलों की आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने कानपुर में स्वरूप नगर, किदवई नगर, पनकी आदि स्थानों पर एसएनके समूह के मालिकों के घरों और फैक्ट्रियों पर बुधवार को छापेमारी की थी। इसके बाद से लगातार जांच-पड़ताल और पूछताछ का काम जारी है। एसएनके कारोबारी से जुड़े कन्नौज के इत्र कारोबारी और अन्य शहरों में एसएनके की एजेंसी लिए व्यापारियों के यहां भी छापे की कार्रवाई चल रही है। 

यहां तक कि एसएनके के लिए ट्रांसपोर्ट और सुपारी, कत्था आदि सप्लाई करने वाले कारोबारी भी आयकर विभाग की पड़ताल के घेरे में है। सूत्रों के मुताबिक आयकर टीम कारोबारियों के पास करोड़ों रुपये के आभूषण, करोड़ों की नकदी और अरबों रुपये की ऐसी संपत्ति का पता लगा चुकी है, जिसका हिसाब कारोबारी नहीं दे पा रहे हैं। अलग-अलग बैठाकर फर्म के अधिकारियों का क्रास एग्जामिनेशन किया जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस कवायद में अधिकारियों को कई और सुराग मिले है। 

दीवारों-दरवाजों के भीतर तलाशे लॉकर  

पान मसाला उद्योग से जुड़े कारोबारियों के यहां छापे में आयकर टीमों ने अलमारी, बेड और किचन तक खंगाले। दीवारों से लेकर दरवाजों तक में खुफिया जगह तलाश की। फोरेंसिक टीम के साथ कई एक्सपर्ट भी आयकर अधिकारियों के साथ जांच पड़ताल में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- पिनाका का मूल्यांकन करने शहर आ सकता फ्रांसीसी दल, PM Modi के दौरे में फ्रांस ने पिनाका रॉकेट लांचर खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता