ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सपरिवार किया ताजमहल का दीदार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा (उप्र)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शनिवार को सपरिवार विश्व धरोहर स्थल ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी ने बताया कि आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आये ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सुनक ने पहले दिल अपने परिवार के साथ ताजमहल परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान सुनक की पत्नी अक्षिता, बेटियां कृष्णा और अनुष्का तथा सास सुधा मूर्ति भी उनके साथ मौजूद थीं। 

बाजपेयी ने बताया कि सुनक और उनकी पत्नी ने ताजमहल की विजिटर बुक पर भी टिप्पणी लिखी। वे करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में मौजूद रहे। सुनक और उनके परिवार को ताजमहल घुमाने वाले गाइड शमशुद्दीन ने बताया कि सभी ने ताजमहल के इतिहास के बारे में कई सवाल किए। उन्होंने ताजमहल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा) अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल भ्रमण के दौरान ऋषि सुनक और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की गई। 

ये भी पढ़ें- UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार से की ये बड़ी मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका