लखनऊ: गृहकर बकाये पर PWD के पांच भवन सील, 1.70 करोड़ रुपये था बकाया
लखनऊ, अमृत विचार। गृहकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाया। जिसमें जोन दो के मालवीय नगर वार्ड में कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी के पांच भवनों को सील कर दिया। इनमें गोदाम, सेन्ट्रल स्टोर और सेन्ट्रल गोदाम जैसे भवन शामिल हैं। इन भवनों पर कुल 1,70,58,141 रुपये गृहकर बकाया था।
गोदाम और रेजीडेन्सी पर 38,96,954 रुपये, सेन्ट्रल स्टोर पर 2,13,308 रुपये, सेंट्रल स्टोर -2 पर 33,42,066 रुपये, सेंट्रल स्टोर 3 पर 55,86,128 रुपये और सेंट्रल गोदाम पर 39,19,685 रुपये गृहकर बकाया था। अभियान जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के निर्देशन में कर अधीक्षक ओम प्रकाश सोनी, वार्ड राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, सिब्ते रजा और ईटीएफ की टीम के सहयोग से चलाया गया।
ये भी पढ़ें- UP BEd JEE 2025 में प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कहां करें अप्लाई
