उन्नाव के शुक्लागंज में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग: युवक की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली के राजुवाखेड़ा गांव में तिलक समारोह के दौरान तमंचे से हुई हर्ष फायरिंग में कन्या पक्ष से आए युवक के गोली धंस गई। लहूलुहान हालत में उसे लोग लेकर कानपुर के काशीराम अस्पताल पहुंचे।

जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लेकिन इसी दौरान फायरिंग करने वाला युवक मौके से भाग निकला। वहीं घटना के बाद लोग इधर उधर हो गए और  कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया।

सफीपुर कोतवाली के परियर चौकी क्षेत्र के  धोबिन पुरवा निवासी विष्णु और  जगदीश ने अपनी बेटियों की शादी  गंगाघाट कोतवाली के  रजवा खेड़ा गांव निवासी  डोरीलाल के बेटो  विजय और सुनील से तय थी।  दोनों भाइयों का रविवार को एक साथ तिलक समारोह था।

तभी रात करीब 9 बजे डोरीलाल के रिश्तेदार का बेटा  जीतू वहां पहुंचा और देसी तमंचे से फायर करने लगा। इसी दौरान एक गोली कन्या पक्ष से आए गंगाघाट कोतवाली के पिपरी खेड़ रवि (25) के सीने में धंस गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।

गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर कानपुर के काशीराम अस्पताल पहुंचे।। जहां डॉक्टरों के इलाज शुरू करने से पहले अधिक रक्तस्राव  से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। हादसे के बाद से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

संबंधित समाचार